भोपाल। राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान प्रसिद्ध सिने अभिनेत्री वहीदा रहमान को देने मध्य प्रदेश सरकार मुंबई जाएगी। अपने जमाने की खूबसूरत अदाकारा वहीदा (81) को वर्ष 2018-19 का सम्मान दिया जाना है।
तीन महीने पहले अस्वस्थता के कारण खंडवा आकर सम्मान लेने में उन्होंने असमर्थता जताई थी, इसलिए मप्र के संस्कृति विभाग की मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ और वरिुष्ठ अफसर मुंबई जाकर उन्हें इस सम्मान से नवाजेंगे। ख्यात गायक किशोर कुमार की याद में मध्य प्रदेश का संस्कृति विभाग उत्कृष्टता औरु सृजन के लिए रुाष्ट्रीय पुरुस्कार प्रदान करुता है।
सम्मान समारोह का आयोजन किशोर कुमार की जन्म स्थली खंडवा में किया जाता है। 13 अक्टूबरु 2019 को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2017-18 का सम्मान निर्देशक प्रियदर्शन को दिया गया था। अभिनेत्री वहीदा रहमान का चयन वर्ष 2018-19 के सम्मान के लिए किया गया है।
मप्र सरकार फिल्म अभिनेत्री वहीदा रहमान को मुंबई जाकर किशोर सम्मान देगी